सोनौली आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने माइक्रो डोनेशन कैम्प का शुभारंभ किया।

 



सोनौली महराजगंज। आज नगर के रामजानकी मंदिर परिसर मे वरिष्ठ समाजसेवी एवं नगरपंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने माइक्रो डोनेशन कैम्प का शुभारंभ किया।

कैम्प में कई लोगों ने पांच रुपए से लेकर एक हजार तक का डिजिटल माध्यम से डोनेशन दिया।

इस मौके पर कन्हैयालाल साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार ये डोनेशन डिजीटल माध्यम से कलेक्ट किया जा रहा है जिससे ये फंड पारदर्शी होगा। माइक्रो डोनेशन के माध्यम से लोग पार्टी फंड के लिए पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक डोनेशन दे सकते है।उन्होंने बताया कि नमो एप के द्वारा भी डिजिटल अंशदान कर सकते है 


इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद- प्रेम जायसवाल,मनोनीत सभासद-राजू गुप्ता,जिला कार्यकारिणी सदस्य-संजीव जायसवाल,संघर्ष प्रिय गौतम

मंडल मीडिया प्रभारी-सूरज गुप्ता,अंकित गुप्ता,नरेन्द्र तिवारी चांद मोहम्मद इदु ,सुनील जायसवाल, मनोज मद्धेशिया बैजनाथ वर्मा डबलू जायसवाल आशा देवी सुभाष चंद्र यादव रवि वर्मा सहित कई दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहें




और नया पुराने