वकील अहमद द्वारा कराया गया रोजा इफ्तार, सैकड़ों रोजेदारों ने मांगा मुल्क की अमन-चैन की दुआ

 





सोनौली, महराजगंज। 27वें रमजान के मौके पर शनिवार को नगर के मक्की मस्जिद में

चेयरमैन प्रत्याशी वकील अहमद ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया। मक्की मस्जिद पर सैकड़ों की संख्या में रोजेदारो ने रोजा खोलकर मुल्क की अमन और सलामती की दुआ किया।


बता दें कि शाम को बड़ी संख्या में नगर के मक्की मस्जिद में रोजेदार जमा हुए। जिनके लिए वकील अहमद की ओर से शरबत ,फल,पकौड़े जैसे तमाम तरह के पकवान का इंतजाम किया गया था। जैसे ही मस्जिद पर अजान हुई लोगो ने फौरन रोजा इफ्तार किया और मुल्क की सलामती की दुआ किया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले वकील अहमद ने कहा कि रमजान में रोजा खुलवाने का बड़ा सवाब है।

उन्होंने बताया कि शर्त यह है कि जो भी पुण्य कार्य किया जाए वो अल्लाह के लिए हो किसी को दिखाने के लिए नहीं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष कराया जाता है दो साल कोरोना कॉल में नहीं किया गया तो रोजा इफ्तार के लिए राशन किट लोगों के घरों तक पहुंचाया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरज मद्धेशिया, जुल्फेकार अली,कयामुद्दीन, संजीव शेख, अहमद,आदि ने अपना सहयोग दिया।

और नया पुराने