नगर पंचायत सोनौली के प्रबल दावेदार चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने किया जनसंपर्क

 



 आदर्श नगर  पंचायत सोनौली वरिष्ठ समाजसेवी व चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू भी जनसंपर्क करने में तेजी ला रहे है। नगर पंचायत क्षेत्र में जगह जगह लोगो से मिल कर उनकी समस्याओं को सुन रहे है व अपने स्तर से लोगो का मदद भी कर रहे है।


आदर्श नगर पंचायत भ्रमण के दौरान वरिष्ठ समाज सेवी कन्हैलालाल साहू नें कहा कि जन सेवा में जो आनंद है वह किसी और कार्य मे नही है चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैया साहु कहा कि अंतिम सांस तक बिना किसी स्वार्थ के सोनौली के जनता के लिए खड़े रहे और उनकी समस्याओं को समझा व उनके दुःख शुख के साथी बने मैं भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चल कर उनके सपने को साकार करने का पूरा प्रयास करूँगा।


इस अवसर पर जनता से बात करते हुवे उन्हें अस्वस्थ करते हुए कहा कि अगर आप सबका प्यार और आशीर्वाद मिला मिला तो नगर को मुख्य धारा में लाने का कार्य किया जाएगा। प्रमुख जन समस्याओं को समय से समाप्त किया जाएगा जैसे नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क,नालियों की साफ सफाई, सड़को की सफाई, समय समय पर मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव सहित तमाम तरह की समस्याओं को दूर करने को संकल्पित हूं।



इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व मनोनित सभासद प्रेम जायसवाल, भाजपा बूथ अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी सहित कई समर्थक उपस्थित रहे।



और नया पुराने